अमारा whatsapp गृपमा जोड़ावा अही क्लिक करो
 फालतू मेसेज करवानी मनाई छे तमारा मित्रो ने पण अमारा गृपमा जोड़ो ... आभार
तमारा whatsapp & Hike  गृप मा अमारो नंबर
982 57 57 943 ऐड करो
Join Our FaceBook Groups To Get More Update ... click here
Join our Facebook page To get our website update... click here 

Search This Blog

RECENT POST

Recent Posts Widget

Nov 8, 2015

8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:- ,इतिहास में आजः 8 नवंबर

इतिहास में आजः 8 नवंबर
आज ही के दिन जर्मन भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की थी. चिकित्सा इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी खोज मानी जाती है.

रॉन्टजन ने मानव को त्वचा और मांसपेशियों को काटे बिना शरीर के अंदर झांकने की ताकत दी थी.विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन एक दिन सामान्य ढंग से कांच की नली के दोनों छोरों को तारों से जोड़ कर विद्युत परिपथ पैदा कर रहे थे. इसी दौरान एक घटना घटी. रॉन्टजन के नली को काले कपड़े से लपेटने के बावजूद मेज पर हरे रंग की तरंगे झिलमिला रही थीं. जब देखा गया कि हरे रंग की ये तरंगें अपारदर्शी पदार्थों को भेद जाती है तो हैरानी का ठिकाना ना रहा.
इस घटना का प्रायोगिक शोध करने के बाद रॉन्टजन ने इन्हें 'एक्स- रेज' यानी अज्ञात किरणें का नाम दिया. जर्मनी में इन्हें वैज्ञानिक के सम्मान में रॉन्टजन किरणें ही कहा जाता है. 1901 में रॉन्टजन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया. उन्होनें इस पुरस्कार के साथ मिली सारी धनराशि अपनी यूनिवर्सिटी को दान कर दी. रॉन्टजन की इच्छा का सम्मान करते हुए इन नई किरणों का नाम एक्स किरणें ही रखा गया जबकि लोग चाहते थे कि इन्हें रॉन्टजन के सम्मान में रॉन्टजन किरणें कहा जाए. रॉन्टजन ने इन किरणों की खोज का पेटेंट भी कराने से इनकार कर दिया ताकि उनकी खोज सारी मानवजाति के लिए समान-रूप से फायदेमंद हो सके. 10 फरवरी 1923 को विल्हेम रॉन्टजन की मृत्यु अंतड़ियों में कार्सीनोमा हो जाने के कारण हो गई.

��
8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
2002 - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004 - हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।
2005 - भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
��
8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:-

1929 - लालकृष्ण आडवाणी - भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री
1920 - सितारा देवी - भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना।

8 नवंबर को हुए निधन:-

1977 - बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक
1959 - लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं।
    

No comments:

Post a Comment