Pages

Search This Blog

RECENT POST

Recent Posts Widget

Sep 30, 2015

30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति:- 30 सितंबर को हुए निधन:- 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति:-

1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार
1962 - शान, भारतीय गायक।
1922 - ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक
1837 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा - 'ओम जय जगदीश हरे' आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

30 सितंबर को हुए निधन:-

2001 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।

30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
2002 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2003 - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2004 - चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदो-विधायको ने त्यागपत्र दिया। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
2009 - प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के चुना गया।

News

BHAVNAGAR :- STD :- 6 /7 / 8 ALL SUBJECT NA EXAM MATENA PRASHNA PATRA NU MALKHU BOTH SEMESTER

Sep 29, 2015

CHITRA SPARDHA YOJVA BABAT NIYAMAK SREE NO LETEST PARIPATRA.

UPACHARATMAK SIXAN KARYA DATE::31/3/2015 SUDHI CHALU RAKHAVA RABAT..DAHOD

SATRANT PARIXA KARYAKRAM ..JAMNAGAR

इतिहास में आज: 29 सितंबर

इतिहास में आज: 29 सितंबर
रुडोल्फ डीजल, दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाली ये शख्सियत आज के दिन 29 सितंबर 1913 को बेहद रहस्यमय ढंग से खामोश हो गई.

बेल्जियम से हार्विक (इंग्लैंड) की तरफ जाते हुए रुडोल्फ डीजल, ड्रेसडेन नाम के जहाज से अचानक लापता हो गए. 10 अक्टूबर 1913 को उत्तरी सागर में एक शव तैरता हुआ मिला. जांच में पता चला कि शव रुडोल्फ डीजल का है. उनकी मौत कैसे हुई, इस पर आज भी रहस्य बना हुआ है. आधिकारिक तौर पर कहा गया कि रुडोल्फ डीजल ने आत्महत्या की, हालांकि कई लोग इस दावे पर सवाल करते हुए उनकी हत्या की आशंका जताते हैं. लेकिन डीजल का नाम और काम आज भी जिंदा है.
28 फरवरी 1892 को रुडोल्फ डीजल ने अपने 'कंप्रेशन इंग्निशन इंजन' को पेटेंट कराया. शुरुआत में ये इंजन मूंगफली के तेल या वनस्पति तेल से चलता था. बाद में रुडोल्फ ने इसमें सिलेंडर जोड़ा और फिर पेट्रोल से अलग और सस्ते दूसरे किस्म के तरल ईंधन का इस्तेमाल किया. सिलेंडर और ईंधन डालते ही इंजन ताकतवर ढंग से धकधका उठा. कम्प्रेश की गई हवा और ईंधन के साथ चलने से खूब ऊर्जा निकली. भाप के इंजन को ये बड़ी चुनौती थी. रुडोल्फ ने जोर देकर कहा कि भाप के इंजन में 90 फीसदी ऊर्जा बर्बाद हो जाती है, उनका इंजन इस बर्बादी को बहुत कम कर देता है. रुडोल्फ के आविष्कार से इंजन का नाम डीजल इंजन पड़ा और तरल ईंधन को डीजल कहा जाने लगा.

रुडोल्फ डीजल मोटर
1912 तक दुनिया भर में 70,000 डीजल इंजन काम करने लगे. ज्यादातर फैक्ट्रियों में जनरेटरों के तौर पर. दूसरे विश्वयुद्ध के बाद डीजल इंजन को परिवहन में आजमाया गया और फिर एक क्रांति हो गई. डीजल इंजन के जरिए ट्रकों और रेलगाड़ियों में गजब की जान आ गई. पेट्रोल की तुलना में डीजल इंजन में ज्यादा वजन खींचने की क्षमता थी. ढुलाई और उसकी रफ्तार बढ़ गई, वो किफायती भी हो गई.
कहा जाता है कि सितंबर 1913 में रुडोल्फ एक अहम दौरे पर इंग्लैंड जा रहे थे. वहां वो नए किस्म का क्रांतिकारी डीजल इंजन प्लांट लगाना चाहते थे. उनकी मुलाकात ब्रिटिश नौसेना के अधिकारियों से होने वाली थी. पनडुब्बी बनाने की तैयारी कर रही ब्रिटिश नौसेना खास किस्म के डीजल इंजन चाहती थी. हालांकि उस वक्त की सैन्य तैयारियों को देखें तो ऐसे सबूत नहीं मिलते कि ब्रिटेन को पनडुब्बी बनाने का कोई आईडिया भी रहा होगा. कुछ लोग कहते हैं कि ब्रिटिश सरकार को पेटेंट बेचने के विरोधियों ने पानी के जहाज से रुडोल्फ को फेंक दिया. एक पक्ष यह भी कहता है कि रुडोल्फ इतने दवाब में आ गए थे कि उन्होंने आत्महत्या कर ली.

2 OCTOBER RAJA CANCEL BABAT..MAHESANA

EDUCATION NEWS UPDATE ON DATE::29/9/2015

SHAILESH SAGPARIYA SIR NI VARTA O HAVE ANDROID APPLICATION MA ..

��The Best News
��Aap ni aaturta no ant
♦prerak
"Aaj ni varta"Android app.

Shailesh Sagpariya sir ni vartao have mobile application par

The Most awaiting app now available on google play store now "Aaj Ni Varta"! -
.niche aapel link par click karo ane Direct install karo.

 click here 



Posted via Narendrasinh

NAYAB CHITANISH NI PARIXA RAD KARAVA HIGH CORT MA PITITION..newspaper

Sep 28, 2015

इतिहास में आज: 28 सितंबर, 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए , 28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति, 28 सितंबर को हुए निधन,

इतिहास में आज: 28 सितंबर

"जिंदगी अपने दम पर जी जाती है, दूसरे के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाये जाते हैं." रोमांच जगाने वाली ऐसी ही शख्सियत से जुड़ा है आज का इतिहास. 28 सितंबर 1907 को भगत सिंह का जन्म हुआ.

आज कुछ ही नाम ऐसे हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के लोग सम्मान से देखते हैं. भगत सिंह इन्हीं में से एक हैं. पंजाब के एक किसान के घर जन्मे भगत सिंह को बचपन से ही पढ़ने लिखने का बड़ा शौक था. लाहौर में स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने यूरोप के अलग अलग देशों में हुई क्रांति के बारे में पढ़ा. इसका भगत सिंह पर गहरा असर पड़ा. किशोरावस्था में ही उनके भीतर एक सामाजवादी सोच जगी. धीरे धीरे वो कुछ संगठनों से जुड़ गए. उन्हें लगा कि क्रांति अगर यूरोप को बदल सकती है तो हिंदुस्तान को क्यों नहीं बदल सकती.
1928 में लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ हो रहे जूलूस के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया. लाठीचार्ज में पंजाब केसरी अखबार के संपादक लाला लाजपत राय की मौत हो गई. पंजाब में गरम दल के नेता लाला लाजपत राय का खासा प्रभाव था. उनकी मौत ने भगत सिंह को झकझोरा. भगत सिंह ने अपने साथियों शिवराम राजगुरु, सुखदेव ठाकुर और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी की हत्या की साजिश रची.
अगले ही साल 1929 में भगत सिंह ने बटुकेश्वर दत्त और राजगुरु के साथ असेंबली में बम धमाके की योजना बनाई. भगत सिंह और बटुकेश्वर ने एक एक बम फेंका. धमाके में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन ये बड़ी खबर बन गई. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. देर सबेर राजगुरु को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जेल में कैद रहने के दौरान भगत सिंह ने डायरी और किताबें भी लिखी. उनकी डायरी से पता चला कि वो कार्ल मार्क्स, फ्रीडरिष एंगेल्स और लेनिन के विचारों से प्रभावित थे. हालांकि भगत सिंह ने कभी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता नहीं ली.
अदालती सुनवाई के दौरान भगत सिंह ने अपनी बात अखबारों के जरिए दुनिया भर तक पहुंचाने की कोशिश की. अदालत ने तीनों को फांसी की सजा सुनाई.
23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में तीनों को फांसी दे दी गई. शाम को दी गई फांसी की खबर अगले दिन ब्रिटेन के द ट्रिब्यून अखबार में पहले पन्ने की पहली खबर थी. वैसे कुछ इतिहासकार भगत सिंह को हिंसक विद्रोही भी मानते हैं. उनके मुताबिक भगत सिंह ने क्रांति को जो रास्ता चुना था वह हिंसक था.

28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1838 - बहादुरशाह ज़फ़र भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट, अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठा।
1994 - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।
2000 - सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
2001 - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।
2003 - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006 - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली। विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित। तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की। फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
2007 - मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई। नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया। रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
2009 - स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।

28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1836 - शिरडी साईं बाबा, आध्यात्मिक गुरु
1949 - राजेन्द्र मल लोढ़ा - भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश।
1929 - लता मंगेशकर भारतीय पार्श्वगायिका
1982 - रणबीर कपूर - बालीवुड अभिनेता
1909 - पी. जयराज - अभिनेता।
1746 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।

28 सितंबर को हुए निधन
2012- बृजेश मिश्र- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
2008 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।



Posted via Narendrasinh

HTAT QUESTION PAPER MA CHHABARADA ..NEWSPAPER

EDUCATION NEWS UPDATE ON DATE::28/9/2015

Sep 27, 2015

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ,27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति,27 सितंबर को हुए निधन

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ,27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति,27 सितंबर को हुए निधन

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरी।
2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 - भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1848 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1932 - यश चोपड़ा, भारतीय निर्देशक।
1953 - माता अमृतानंदमयी, भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 - लक्ष्मीपति बालाजी, भारतीय क्रिकेटखिलाड़ी।
1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1907 - भगत सिंह, भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।
27 सितंबर को हुए निधन
1833 - राजा राममोहन राय - समाज सुधारक।
1972 - रंगनाथन, एस. आर. - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
2004 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका
2008 - महेन्द्र कपूर, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व पर्यटन दिवस



Posted via Narendrasinh

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची
➨ प्रधानमंत्री जन-धन योजना - 28 अगस्त 2014
➨ डिजिटल इंडिया - 21 अगस्त 2014
➨ मेक इन इण्डिया - 25 सितम्बर 2014
➨ स्वच्छ भारत मिसन - 2 अक्टूबर 2014
➨ सांसद आदर्श ग्राम योजना - 11 अक्टूबर 2014
➨ श्रमेव जयते - 16 अक्टूबर 2014
➨ जीवन प्रमाण(पेंसन भोगियों के लिए) - 10 नवम्बर 2014
➨ मिसन इंद्र धनुष(टीकाकरण) - 25दिसम्बर 2014
➨ निति(NITI) आयोग - 1 जनवरी 2015
➨ पहल(प्रत्यक्ष हस्तांतरण) - 1 जनवरी 2015
➨ ह्रदय(समृध्दसांस्कृतिक विरासत संरक्षण व कायाकल्प) - 21जनवरी 2015
➨ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ - 22 जनवरी 2015
➨ सुकन्या समृध्धि योजना - 22 जनवरी 2015
➨ मृदा स्वास्थ कार्ड - 19 फरवरी 2015
➨ प्रधानमंत्रीकौशल विकाश - 20 फरवरी 2015
➨ प्रधानमंत्रीजीवन ज्योति - 9 मई 2015
➨ प्रधानमंत्रीसुरक्षा बीमा - 9 मई 2015
➨ अटल पेंसन योजना~9 मई 2015
➨ उस्ताद(usttad)(अल्पसंख्यक कारीगर) - 14 मई 2015
➨ कायाकल्प(जन स्वास्थ) - 15 मई 2015
➨ डीडी किसान चैनल - 26मई 2015



Posted via Narendrasinh

EDUCATION NEWS UPDATE ON DATE::27/9/2015

Most Important days महत्त्वपूर्ण दिवस

��Most Important days
महत्त्वपूर्ण दिवस

जनवरी
1 जनवरी =
सेना चिकित्सा कोर स्थापना
दिवस, नया साल दिवस

3 जनवरी =
शाकम्भरी जयंती

4 जनवरी =
लुई ब्रेल दिवस

5 जनवरी =
गुरु गोविंद सिंह जयंती

7 जनवरी =
राजिम भक्तिन माता जयंती

9 जनवरी =
प्रवासी (अनिवासी/एनआरआई)
भारतीय दिवस

10 जनवरी =
विश्व हिन्दी दिवस

11 - 17 जनवरी =
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा
सप्ताह

11 जनवरी =
लाल बहादुर शास्त्री स्मृति
दिवस

12 जनवरी =
राष्ट्रीय युवा दिवस (भारत ),
स्वामी विवेकानंद जयन्ती)

15 जनवरी =
थल सेना दिवस (भारत )

21 जनवरी =
मणिपुर स्थापना दिवस,
मेघालय स्थापना दिवस , त्रिपुरा स्थापना
दिवस, वीर हेमू कालाणी बलिदान दिवस

23 जनवरी =
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जयंती, देश प्रेम दिवस

24 जनवरी =
राष्ट्रीय बालिका दिवस
(भारत )

25 जनवरी =
हिमाचल प्रदेश स्थापना
दिवस

26 जनवरी =
गणतंत्र दिवस (भारत ), जम्मू और
कश्मीर स्थापना दिवस

28 जनवरी =
लाला लाजपत राय जयंती

30 जनवरी =
महात्मा गांधी स्मृति दिवस,
शोक दिवस (भारत), सर्वोदय दिवस,
नशामुक्ति संकल्प और शपथ दिवस, विश्व
कुष्ठ उन्मूलन दिवस
जनवरी का अंतिम रविवार = विश्व कुष्ठ
रोग निवारण (उन्मूलन) दिवस (भारत)

फ़रवरी
4 फ़रवरी = विश्व कैंसर दिवस

11 फ़रवरी =
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति
दिवस

12 फ़रवरी =
महर्षि दयानंद सरस्वती का
जन्म दिवस

13 फ़रवरी =
सरोजिनी नायडू की जयंती

14 फ़रवरी =
वैलेन्टाइन डे
फ़रवरी का दूसरा रविवार = विश्व विवाह
दिवस

18 फ़रवरी =
रामकृष्ण परमहंस जयंती

19 फ़रवरी =
छत्रपति शिवाजी जयंती

20 फ़रवरी =
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस

21 फ़रवरी =
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा
दिवस

22 फ़रवरी =
कस्तूरबा गांधी स्मृति दिवस,
मौलाना आज़ाद स्मृति दिवस

24 फ़रवरी =
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
(भारत )

26 फ़रवरी =
वीर सावरकर स्मृति दिवस

27 फ़रवरी =
चंद्रशेखर आज़ाद शहीद दिवस

28 फ़रवरी =
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
(भारत ), कमला नेहरू स्मृति दिवस, राजेन्द्र
प्रसाद स्मृति दिवस

मार्च
4 मार्च =
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
(औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा),
श्रीकाशीविश्वनाथ शृंगार दिवस
(वाराणसी)

4 - 11 मार्च =
अंतर्राष्ट्रीय महिला
सप्ताह

8 मार्च =
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

14 मार्च =
पाई दिवस

15 मार्च =
कांशीराम जयंती

18 मार्च =
आयुध निर्माण दिवस ( भारत )

21 मार्च =
नौरोज़, विश्व वानिकी दिवस,
विश्व कठपुतली दिवस, रंगभेद (जातिभेद/
नस्लीय भेदभाव) उन्मूलन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय
दिवस, विश्व कविता दिवस

22 मार्च =
विश्व जल (जलसंरक्षण) दिवस

23 मार्च =
विश्व मौसम विज्ञान दिवस
(डब्ल्यूएमओ), भगत सिंह, सुखदेव , राजगुरु का
शहीदी दिवस , राम मनोहर लोहिया जन्म
दिवस

24 मार्च =
विश्व टीबी (क्षयरोग/तपेदिक)
दिवस (डब्ल्यूएचओ)

25 मार्च =
गणेशशंकर विद्यार्थी बलिदान
दिवस

26 मार्च =
बांग्लादेश मुक्ति दिवस

27 मार्च =
विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज
कलाकार) दिवस

30 मार्च =
राजस्थान दिवस अथवा
राजस्थान स्थापना दिवस

31 मार्च =
वित्तीय वर्ष समाप्त


अप्रॅल
1 अप्रॅल =
उड़ीसा स्थापना दिवस,
अन्तर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस, बैंकों की
वार्षिक लेखाबंदी

2 अप्रॅल =
विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस

7 अप्रॅल =
विश्व स्वास्थ्य दिवस (डब्ल्यूएचओ)

13 अप्रॅल =
जलियाँवाला बाग़ नरसंहार
दिवस ( 1919)

14 अप्रॅल =
अग्निशमन दिवस, भीमराव
अम्बेडकर स्मरण दिवस

15 अप्रैल =
गुरु नानक देव जन्म दिवस

17 अप्रॅल =
विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस,
सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस,
तात्या टोपे स्मृति दिवस

18 अप्रॅल =
विश्व विरासत (धरोहर) दिवस

21 अप्रॅल =
भारतीय सिविल सेवा दिवस

22 अप्रॅल =
पृथ्वी (वसुन्धरा) दिवस

23 अप्रॅल =
विश्व पुस्तक दिवस अथवा विश्व
पुस्तक कॉपीराइट (प्रतिलिप्याधिकार)
दिवस ( यूनेस्को), अंग्रेज़ी भाषा दिवस

25 अप्रॅल =
विश्व मलेरिया दिवस

29 अप्रॅल =
विश्व नृत्य दिवस
अप्रॅल का अंतिम शनिवार = विश्व पशु
चिकित्सा दिवस
मई

1 मई =
महाराष्ट्र राज्य का दर्जा दिवस,
गुजरात राज्य का दर्जा दिवस,
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर (श्रमिक/श्रम/मई)
दिवस

3 मई =
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस ( यूनेस्को )

6 मई =
मोतीलाल नेहरू जयंती
मई का पहला रविवार = विश्व हास्य दिवस
मई का पहला मंगलवार = विश्व अस्थमा
दिवस

8 मई =
विश्व रेडक्रॉस दिवस, विश्व
थैलेसिमिया दिवस

11 मई =
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
(भारत )

11 मई =
अंतराराष्ट्रीय नर्स दिवस

मई का दूसरा रविवार =
विश्व मातृ दिवस
(माँ दिवस)

15 मई =
विश्व परिवार दिवस

16 मई =
सिक्किम स्थापना दिवस

17 मई =
विश्व दूरसंचार दिवस

18 मई =
अन्तर्रा



Posted via Narendrasinh

Sep 26, 2015

क्यों किया जाता है गणपति विसर्जन?

♥ क्यों किया जाता है गणपति विसर्जन? ♥
गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ इस नारे के साथ देश में जगह-जगह गणपति की मूर्ति विसर्जित की गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से अगले 10 दिन तक गणपति को वेद व्यास जी ने भागवत कथा सुनाई थी। इस कथा को गणपति जी ने अपने दांत से लिखा था।

दस दिन तक लगातार कथा सुनाने के बाद वेद व्यास जी ने जब आंखें खोली तो पाया कि लगातार लिखते-लिखते गणेश जी का तापमान बढ़ गया है। वेद व्यास जी ने फौरन गणेश जी को पास के कुंड में ले जाकर ठंडा किया। इसीलिए भाद्र शुक्ल चतुर्थी को गणेश स्थापना की जाती है। और भाद्र शुक्ल चतुर्दशी यानी अनंत चतुर्दशी को शीतल जल में विसर्जन किया जाता है।